आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत अकवन टोली में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाते हुए फ्लोरा डुंगडुंग एवं कठर टोली गांव में सामसोन बारला के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए भंडारित अनाज खा लिए.
बताया गया कि हाथियों के अचानक गांव में धावा बोल दिया. जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई. हाथियों की धमक होते हीं ग्रामीण जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों में छुप गए. उसके बाद हाथियों ने घर तोड़ते हुए अनाज खा लिया. घटना को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज संबंधित गांव का दौरा करने पहुंचे. उन्होंने क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. प्रखंड प्रमुख ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही छोटा सहयोग के रूप में एक-एक पैकेट चावल भी प्रदान किया. उन्होंने ग्रामीणों से रात्रि में सतर्कता बरतने और समूह में रहने की अपील की.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा सदर अस्पताल हुआ हाई टेक, होंगे हर तरह के ऑपरेशन, डीसी सिमडेगा और कंपनी के चेयरमैन ने किए उद्घाटन