दिवंगत पत्रकार परमानंद चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने याद किए उनके योगदान

By Vaibhaw Vikram
दिवंगत पत्रकार परमानंद चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने याद किए उनके योगदान

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
हुसैनाबाद शहर के अंबेडकर चौक स्थित रुद्रा होटल परिसर में में बुधार को दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार परमानंद चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ०सतेंद्र चंदेल ने की व संचालन प्रगतिशील पत्रकार मंच के अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा ने किया. इस श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय पत्रकार और कई सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित किया. श्रद्धांजिल सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती ने कहा की परमानंद चौधरी केवल एक पत्रकार नहीं बल्कि समाज की समस्याओं को समाधान कराने वाले एक सच्चे प्रहरी थे. 

अल्प आयु में उनका दुनिया से जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समूचे पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है. मौके पर जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने कहा की परमानंद चौधरी एक निर्भीक पत्रकार थे. इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता कालमुद्दीन खान, राज अली, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी ने उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार धनंजय कुमार ने की. 

मौके पर पत्रकार संजय ओझा, सैयद नौशाद, सुरेंद्र प्रसाद, जफर हुसैन, कुंदन चौरसिया,जितेन्द्र कुमार रावत, विकास कुमार, दीपक कुमार हिमांशू तिवारी, अखिलेश पासवान, केदार सिंह, ज़ाकिर अली उर्फ राज अली,जनक पासवान,इम्तेयाज़ आलम और मुख्य रूप से दिवंगत पत्रकार की पुत्री खुशी कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी, तीनों फॉर्मेट में भिड़ेंगी दोनों टीमें

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा