कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन कार्रवाई, चार अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त

By Vaibhaw Vikram
कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन कार्रवाई, चार अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा विधि-व्यवस्था एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा कुचाई थाना अंतर्गत ग्राम जिलिंग्दा में छापेमारी कार्रवाई की गई.

आसूचना संकलन के आधार पर दिनांक 04 जून, 2026 को संचालित इस अभियान के दौरान 04 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही लगभग 1300 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद अवैध उत्पादों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जप्त कर नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान चिन्हित अवैध चुलाई अड्डों के संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनस्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा समाहरणालय में दिशा बैठक, सांसद ने खराब योजनाओं और ठेकेदारों पर कार्रवाई के दिए आदेश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा