न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट के समाधान को लेकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विधायक संजय सिंह यादव, अनंत प्रताप देव एवं नरेश सिंह के साथ समीक्षा बैठक की.
राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सूखे और गर्मी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हैं. ऐसे समय में पर्याप्त एवं नियमित बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बढ़े हुए कृषि भार को देखते हुए 25 KVA के ट्रांसफार्मर को 63 KVA तथा 63 KVA के ट्रांसफार्मर को 100 KVA में अपग्रेड करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए.
उन्होंने कहा कि साथ ही विद्युत वितरण निगम के वरीय अधिकारियों की टीम 13 एवं 14 अगस्त को पलामू प्रमंडल का दौरा करेगी. टीम छतरपुर, पाटन, नौडीहा बाजार, जपला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेगी और बिजली संकट के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन नवजीवन-III में चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण, AK-47 समेत हथियार व 2200 से अधिक कारतूस बरामद