Breaking News: रांची के रातू रोड स्थित 'हिचकी ठेला' दुकान में लगी आग

By Mansi Kumari
Breaking News: रांची के रातू रोड स्थित 'हिचकी ठेला' दुकान में लगी आग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के रातू रोड इलाके में स्थित 'हिचकी ठेला' नामक दुकान में शुक्रवार के तड़के सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं.

यह भी पढ़े: TMC के 127 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, 181 FIR दर्ज... चुनावी नतीजों के बाद तृणमूल में मची भगदड़ 
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा