बाघमारा में फिर हुई गोलीबारी, आरसीएमयू नेता मो. जुबैर के साथ मारपीट के दौरान फायरिंग

By Mansi Kumari
बाघमारा में फिर हुई गोलीबारी, आरसीएमयू नेता मो. जुबैर के साथ मारपीट के दौरान फायरिंग

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा हैं. बीते 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल हैं. बताया जा रहा है कि कोयला के अवैध कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा हैं.

ताजा मामला बाघमारा के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग स्थित बंद पड़े आउटसोर्सिंग माइंस के समीप का है, यहां आरसीएमयू के नेता मो. जुबेर और उनके भाइयों के साथ मारपीट की घटना हुई. पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने हथियार सटाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके पर तीन राउंड फायरिंग भी की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित मो. जुबेर की मां ने भी कांपती आवाज में पूरी घटना की जानकारी देते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

मो. जुबेर का आरोप है कि वे अवैध कोयला माइनिंग का विरोध कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया. वहीं मामले की जांच में जुटे अंगारपथरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही हैं. पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है और उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: Breaking News: रांची के रातू रोड स्थित 'हिचकी ठेला' दुकान में लगी आग
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा