परेशानी

फ्लाई ऐश की धूल से टंडवा-खलारी मुख्य मार्ग बना खतरनाक, हादसे की आशंका बढ़ी

ग्रामीणों ने तिरपाल से ढके वाहनों और नियमित सफाई की उठाई मांग

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
फ्लाई ऐश की धूल से टंडवा-खलारी मुख्य मार्ग बना खतरनाक, हादसे की आशंका बढ़ी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  टंडवा से खलारी होते हुए बीजूपाड़ा जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों फ्लाई ऐश की धूल से परेशान है. टंडवा स्थित एनटीपीसी से हाईवा वाहनों के जरिए कुंडू में निर्माणाधीन सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजना तक फ्लाई ऐश पहुंचाई जा रही है. परिवहन के दौरान बड़ी मात्रा में फ्लाई ऐश सड़क पर गिरने से कई किलोमीटर तक सड़क धूल की मोटी परत से ढक गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, फ्लाई ऐश गीली होने के कारण हाईवा वाहनों के डाले से लगातार सड़क पर गिरती रहती है. सूखने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही से धूल का घना गुबार उड़ता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है. इसका सबसे अधिक असर दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों पर पड़ रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि उड़ती धूल से आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. वहीं, धूल के कारण सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट नहीं दिखते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए प्रभावी पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग, एनटीपीसी और निर्माण एजेंसी से फ्लाई ऐश का परिवहन पूरी तरह तिरपाल से ढके हाईवा वाहनों से कराने, सड़क पर गिरी फ्लाई ऐश की नियमित सफाई कराने तथा जहां संभव हो परिवहन रात्रि में कराने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह मार्ग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: गांडेय की तीन पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन, सैकड़ों आवेदकों ने जमा किए आवेदन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा