भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने गुमला में की प्रेसवार्ता

By Ark Sahuliyar
भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने गुमला में की प्रेसवार्ता

न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज भारतीय जनता पार्टी (गुमला जिला) के तत्वावधान में केंद्र की भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल हुए. चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. इस बात को विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट्स में माना गया है. 

चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र के एनडीए सरकार की एक बड़ी उपलब्धि भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन की रही है. कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में कहा था - "दिल्ली से 1 रुपया भेजने पर गरीब तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं". बाकी 85 पैसे रास्ते में ही भ्रष्ट्राचारियों एवं बिचौलियों द्वारा गायब कर दिए जाते थे.

चंपाई सोरेन ने कहा कि लेकिन आज मोदी सरकार ने इस स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया है. आधार, डिजिटल इंडिया और DBT के माध्यम से जब हमारी सरकार दिल्ली से 1 रुपया भेजती है तो पूरे 1 रुपए सीधे लाभुक के खाते में पहुंचते हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक समाप्त, मॉक पोल में बैद्यनाथ राम को 29 और प्रणव झा को मिले 27 वोट

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा