विशेष गहन पुनरीक्षण

गढ़वा पहुंचे पूर्व वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, कहा- SIR अभियान में कांग्रेस के BLA-2 और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अहम भूम

बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कांग्रेस की भूमिका की समीक्षा की गई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गढ़वा पहुंचे पूर्व वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, कहा- SIR अभियान में कांग्रेस के BLA-2 और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अहम भूम

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा :- गढ़वा पहुंचे झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव जहाँ उन्होने 1 अगस्त 2026 : विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गढ़वा जिला परिसदन भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रखण्ड प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी,एवं  तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए. बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कांग्रेस की भूमिका की समीक्षा की गई और मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए लोहरदगा विधायक सह पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देशन में कांग्रेस के BLA-2 और कांग्रेसी नेताओं/कार्यकर्तावों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक गणना अवधि निर्धारित की गई थी. इस दौरान बूथ स्तर पर अधिकारियों (BLO) एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के BLA-2 के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की गई. और इस दौरान BLA-2 से टेलीफोनिक बात कर SIR के बारे में पूछताछ भी किए.

वहीं कांग्रेस के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि गढ़वा जिला के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखण्ड प्रभारी,मंडल प्रभारी, के निगरानी में गढ़वा जिला के सभी बीएलए 2 बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सिर प्रक्रिया पर पैनी दृष्टि बनाए हुए हैं और मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं कोई  भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे इस कार्य में गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. बैठक के आरंभ में गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के द्वारा विधायक  सह पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, पलामू कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनानाथ तिवारी को अंग वस्त्र और राहुल गांधी जी का तस्वीर देकर  स्वागत किया गया.

पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव ने कहा सभी BLA-2 को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे BLO के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बना सकेंगे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया.

वहीं बैठक में,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी,सुधीर चन्द्रवंशी, मोबिन अंसारी,परमा पांडेय,राम करेश चौबे, रामानन्द पाण्डेय, पीयूष चौबे, शोएब खान,असगर खान,आनंद यादव, बजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश चौबे,सुनील कालिया, मोसाहिद हुसैन, मंसूर अंसारी, जवाहर चौधरी, आसिफ खान, संतोष कुमार, योगेंद्रनाथ चौबे,सुशील ठाकुर, सतेन्द्र पाण्डेय, शंकर सिंह,शिव प्रसाद गुप्ता, रामानंद पाण्डेय, सुशील पाठक , कयामुद्दीन अंसारी, नसीम अंसारी, रबींद्र दुबे,नसरूल्लाह अंसारी,मुस्लिम अंसारी, रोहित हिमांशु,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC ने राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था व एमडीएम संचालन में अनियमितता पर की त्वरित कार्रवाई

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा