झारखंड के पूर्व CM चम्पाई सोरेन की पुत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, सबर जनजाति और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया

By Vaibhaw Vikram
झारखंड के पूर्व CM चम्पाई सोरेन की पुत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, सबर जनजाति और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया

न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की पुत्री दुखनी  सोरेन ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष  गंगवार से आज शुक्रवार को  राजभवन   जाकर  शिष्टाचार मुलाकात, व उन्हें अपने हाथों से चित्रकला भेट की.   इस अवसर पर  20 मिनट के मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री  दुखनी सोरेन ने  जादूगोड़ा, पोटका, घाटशिला, बहडागोंडा में  विलुप्त होती सबर जनजाति  की बदहाल स्थित व योजनाओं के लाभ से जानबूझ कर उन्हें वंचित किए जाने का मुद्दा उठाया  व उनकी दिनों दिनों घटती आबादी  पर संज्ञान लेने का आग्रह राज्यपाल संतोष गंगवार से की हालांकि राज्य पाल ने इसकी घटती संख्या के कारणों जानने की भी कोशिश की. राज्यपाल से मिलने पहुंची  दुखनी सोरेन ने  झारखंड में जल, जंगल, जमीन, स्थानीय नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आदिवासी संस्कृति की रक्षा हेतु ठोस और प्रभावी पहल की मांग  राज्यपाल से की.  

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में रखंड के सभी विकास कार्यों में स्थानीय आदिवासी-मूलवासी युवाओं को प्राथमिकता मिले, राज्य के टेंडर एवं रोजगार में स्थानीय नीति को सख्ती से लागू करने,ग्राम सभा एवं ग्राम प्रधान को संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप अधिक शक्तियां देने,कोल्हान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, आदिवासी संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए विशेष नीति बनाने, विस्थापन, बेरोजगारी एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं पर विशेष देने देने पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून को प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया.  इस मौके पर महामहिम राज्यपाल महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. 
 
राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग
जादूगोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री  दुखनी सोरेनी को अगुवाई में  राज्यपाल  संतोष गंगवार से  मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में  शंकर मुंडा, विकास कुमार भक्त आसित कुमार मंडल ने  शिरकत की. 

यह भी पढ़ें: तपती धूप में मानवता की मिसाल बनीं महिलाएं, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगाया प्याऊ

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा