न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कर्नाटक में जिला अध्यक्ष के चयन के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. राजेश ठाकुर को मैसूर रूरल के जिला अध्यक्ष चयन की जिम्मेदारी है. इससे पूर्व भी राजेश ठाकुर पांच राज्यों में ऑब्जर्वर की भूमिका निभा चुके हैं. राजेश ठाकुर ने एक बार फिर मिली जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है.