फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

By Vaibhaw Vikram
फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

न्यूज़ 11 भारत
राजगंज /डेस्क:
रविवार को डीएमएफटी योजना के अंतर्गत बाघमारा प्रखंड के महेशपुर गांव स्थित फुटलाही बांध (तालाब) के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास टुंडी विधायक Mathura Prasad Mahato द्वारा किया गया. इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जल संरक्षण और किसानों की सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है. बांध के जीर्णोद्धार से जल संचयन क्षमता बढ़ेगी तथा क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और जल संसाधनों के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है. फुटलाही बांध के पुनरुद्धार से न केवल सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. स्थानीय लोगों ने बांध जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. ग्रामीणों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद जल संकट की समस्या कम होगी और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. फुटलाही बांध का जीर्णोद्धार क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा विस्तार और ग्रामीण विकास को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा