कार्रवाई

गम्हरिया थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गम्हरिया थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/न्यूज11  भारत:  गम्हरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे गश्ती दल को सूचना मिली कि केरेला पब्लिक स्कूल के विपरीत दिशा में जंगलनुमा क्षेत्र के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल से मौजूद हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उनकी पहचान करीब 20 वर्षीय कलीम खान, निवासी जीवनपुर, तथा 25 वर्षीय प्रदीप महतो, निवासी कोलाबिरा बस्ती के रूप में हुई.

तलाशी के दौरान कलीम खान के पास से 9 ग्राम तथा प्रदीप महतो के पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने बिना नंबर की काली रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका इंजन नंबर मिटाया हुआ पाया गया.

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के मौके पर राजनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा