धर्म-आस्था

गोपालगंज में मोहर्रम पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, अतिथियों का पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान

आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

By Pramod Kumar
गोपालगंज में मोहर्रम पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, अतिथियों का पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कोटखास पंचायत के गोपालगंज गांव में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय एवं कोटखास पंचायत की मुखिया जूली सिंह उपस्थित रहीं. आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पगड़ी पहनाकर एवं सम्मान-पत्र देकर स्वागत और सम्मान किया गया.

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान की प्रेरणा भी है. उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

इस दौरान ताजिया जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन एवं पारंपरिक करतब आकर्षण का केंद्र रहे. कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और आपसी सद्भाव का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए समिति एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: मोहर्रम पर बरवाडीह में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, ताजिया और अखाड़ों ने बांधा समां

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा