घाघरा 16 मई से लापता प्रेम साहू का अब तक नहीं चला सुराग, बेटे ने थाना में लगाई मदद की गुहार

By Vaibhaw Vikram
घाघरा 16 मई से लापता प्रेम साहू का अब तक नहीं चला सुराग, बेटे ने थाना में लगाई मदद की गुहार

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के जरगा टोली गांव निवासी अशोक साहू ने गुरुवार को घाघरा थाना में आवेदन देकर अपने गुमशुदा पिता 55 वर्षीय प्रेम साहू को खोजने में पुलिस प्रशासन एवं आम लोगों से मदद की अपील की है. अशोक साहू ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि उनके पिता प्रेम साहू बीते 16 मई से अपने गांव गुनिया जरगाटोली से लापता हैं. परिजनों ने उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया तथा रिश्तेदारों एवं परिचितों से फोन के माध्यम से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. 

परिजनों के अनुसार, प्रेम साहू घर से निकलते समय सफेद रंग का शर्ट एवं लुंगी पहने हुए थे. उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच, रंग सांवला है तथा वे हिंदी, नागपुरी एवं सादरी भाषा बोलते हैं. परिवार वालों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रेम साहू के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 6361860674 पर संपर्क करें अथवा घाघरा थाना को सूचित करें.

यह भी पढ़ें: चैनपुर बजार मे टमाटर और तरबूज विक्रेताओं के बीच हुई मारपीट, चाकूबाजी में एक घायल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा