JPSC आंदोलन

आज छात्रों के दूसरे गुट से वार्ता करेगी सरकार, सुबह 10 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बैठक 

'जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच' के आठ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आज सरकार के समक्ष अपनी बातों को रखेगा.

By Dipali Kumari
आज छात्रों के दूसरे गुट से वार्ता करेगी सरकार, सुबह 10 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बैठक 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 

रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में आज शनिवार को प्रदर्शन का रहे छात्रों का दूसरा गुट सरकार से वार्ता करेगा. 'जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच' के आठ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आज सरकार के समक्ष अपनी बातों को रखेगा. यह वार्ता सुबह 10 बजे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधि मंडल के साथ होगी. 

बताते चलें मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में कल शनिवार की रात सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई. करीब 2 घंटे तक चली वार्ता में छात्रों ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा. हलांकि वार्ता के बाद भी  छात्रों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है. वार्ता में छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया. वहीं सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडे सिंह, चमरा लिंडा और संजय यादव मौजूद रहे. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई और छात्रों की भावनाओं से सरकार को अवगत कराया जाएगा.

छात्रों की तीन प्रमुख मांगें:

  • 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द किया जाए.
  • परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच CBI से कराई जाए.
  • परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाए.

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने अस्पताल में राहुल क्रांति से मुलाकात कर जाना उनका हालचाल, कहा-पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से है खड़ी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा