रामगढ़ छावनी में अग्निवीर बैच-VII की भव्य पासिंग आउट परेड, 1121 रंगरूटों ने सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर दिखाया शौर्य

By News11 Bharat
रामगढ़ छावनी में अग्निवीर बैच-VII की भव्य पासिंग आउट परेड, 1121 रंगरूटों ने सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर दिखाया शौर्य

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ छावनी में गर्व और उत्साह के माहौल में अग्निवीर बैच-VII के 1121 अग्निवीर रंगरूटों ने 24 सप्ताह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद 30 मई 2026 को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह (Passing Out Parade) में भाग लिया. परेड में सैन्य अनुशासन, टीमवर्क, युद्ध तैयारी और रेजिमेंट की शानदार परंपराओं की झलक देखने को मिली. युवा अग्निवीरों ने अपने आत्मविश्वास, सटीक कदमताल और समर्पण से राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई.

समारोह की समीक्षा पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट, ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी द्वारा की गई. इस अवसर पर प्रशिक्षकगण तथा अग्निवीरों के परिवारजन भी उपस्थित रहे. यह पल युवा रंगरूटों के अनुशासित और सक्षम सैनिकों में बदलने का प्रतीक बना, जो भविष्य में पंजाब रेजिमेंट की विभिन्न बटालियन में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए तैयार है.

ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीरों ने कठिन शारीरिक अभ्यास, सामरिक प्रशिक्षण (tactical exercises), हथियार प्रशिक्षण, ड्रोन ट्रेनिंग और मानसिक सहनशक्ति से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया. इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य उनमें नेतृत्व क्षमता, साहस, प्रोफेशनलिज्म और कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना था. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को ड्रिल, फायरिंग, शारीरिक सहनशक्ति और ओवरऑल प्रदर्शन में श्रेष्ठता के लिए सम्मानित किया गया.

समारोह के अंत में अग्निवीरों ने संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली तथा भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया. अभिभावकों के सहयोग, त्याग और प्रेरणा के सम्मान में उन्हें पारंपरिक "गौरव पदक" प्रदान किया गया. अग्निवीर बैच-VII का दीक्षांत समारोह (Passing Out Parade) गर्व, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई.

यह भी पढ़े: हजारीबाग: तस्करों में मॉनसून से पहले कोयले का स्टॉक करने की होड़! प्रशासन पर उठे सवाल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा