रथ यात्रा

चौपारण में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण  

बरही एसडीओ और एसडीपीओ ने बैठक कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Ark Sahuliyar
चौपारण में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण  

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली पवित्र रथ यात्रा की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मंगलवार को बरही एसडीओ जोहान टुडू, एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, थाना प्रभारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी संजय यादव एवं बिजली विभाग के अधिकारियों ने चौपारण का दौरा किया. 

स्थल निरीक्षण कर की महत्वपूर्ण बैठक  
अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल और भीड़ नियंत्रण समेत सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 

भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन का दिलाया भरोसा  
बैठक में सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम को बेहद गंभीरता से लेते हुए रथ यात्रा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने का पूर्ण विश्वास दिलाया. एसडीओ जोहान टुडू ने संबंधित विभागों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन में सहयोग की अपील की है. 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा