आक्रोश

सड़क और पानी के लिए तरस रहा गांडेय का गुड़ियाडीह , ग्रामीणों ने दी 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी

करीब 75 परिवारों और 400 की आबादी वाले गांव में वर्षों से सड़क, पेयजल और शिक्षा की समस्या

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सड़क और पानी के लिए तरस रहा गांडेय का गुड़ियाडीह , ग्रामीणों ने दी 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  बुधुडीह पंचायत अंतर्गत गुड़ियाडीह गांव आज भी सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. करीब 75 परिवारों और लगभग 400 की आबादी वाले इस गांव में वर्षों से सड़क, पेयजल और शिक्षा की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला. नाराज ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे चारों चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं. इसके कारण महिलाओं को प्रतिदिन पड़ोसी गांव से पानी लाकर परिवार की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं. गांव में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने से बच्चों को करीब तीन किलोमीटर दूर पुतरिया गांव पढ़ने जाना पड़ता है.

ग्रामीणों के अनुसार गांव के एक ओर वन विभाग की जमीन है, जहां विभाग द्वारा ट्रेंच खोद दिए जाने से गांव का मुख्य रास्ता बंद हो गया है. इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित है. बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने और आवश्यक कार्यों के लिए गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.

आरती देवी ने कहा कि गांव की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन आज तक किसी ने समाधान की दिशा में गंभीर पहल नहीं की. गोपाल दास ने कहा कि रास्ता बंद होने से सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को हो रही है. भरत टुडू ने कहा कि यदि जल्द सड़क और पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे.

बुधुडीह पंचायत के मुखिया ने कहा कि गांव तक पक्की सड़क निर्माण में वन विभाग की अनुमति बाधा बनी हुई है. हालांकि खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा.

इधर गांडेय के अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाई ने कहा कि मामला संज्ञान में है. जल्द ही स्थल निरीक्षण कर ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी. साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा.
ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का स्थायी समाधान चाहिए.

यह भी पढ़ें: कन्या मध्य विद्यालय में मुखिया पिंकी देवी ने किया मिड डे मील का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा