गुमला: कोयल नदी से अवैध बालू उठाव पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गुमला: कोयल नदी से अवैध बालू उठाव पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क:  गुमला जिले के बसिया प्रखंड में अवैध बालू खनन और उठाव के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बसिया अंचलाधिकारी (सीओ) नरेश कुमार मुंडा के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान कोयल नदी से अवैध तरीके से बालू की ढुलाई कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. यह कार्रवाई कोनबीर पंचायत क्षेत्र में हुई.

निर्धारित घाट की आड़ में दूसरी जगह से हो रहा था खेल

मामले की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा ने बताया कि कोनबीर पंचायत को बालू उठाव के लिए एक निश्चित घाट आवंटित किया गया है. लेकिन बालू माफिया आवंटित स्थल से बालू न निकालकर, दूसरी जगहों से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर रहे थे "हमें सूचना मिली थी कि आवंटित घाट नियमों को ताक पर रखकर कोयल नदी के अन्य प्रतिबंधित स्थलों से बालू की निकासी की जा रही है. सूचना की सत्यता को देखते हुए तत्काल बसिया पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया.

थाना परिसर में खड़े किए गए ट्रैक्टर, खनन विभाग को रिपोर्ट

प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए कोयल नदी से बालू लदे चार ट्रैक्टरों को मौके पर ही धर-दबोचा और उन्हें जब्त कर बसिया थाना परिसर ले आया गया है. अंचलाधिकारी ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई की लिखित सूचना और रिपोर्ट गुमला जिला खनन पदाधिकारी (DMO) को भेज दी गई है, ताकि आगे की कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जा सके.

इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: बीएनएस लॉ कॉलेज में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए बरवाडीह डीएसपी और थानेदार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा