नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
बसिया/डेस्क: बसिया थाना क्षेत्र के केंदिरकेला मस्जिद के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है.
सिमडेगा से रांची जा रही थी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार सिमडेगा से रांची की ओर जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
पुलिस और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और बसिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे. सभी के सहयोग से घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में युवक और युवती को गंभीर चोटें आई हैं. अत्यधिक खून बह जाने के कारण दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: हजरत दाता पीर बख्श शाह के सालना उर्स पर सजी कव्वाली की महफिल, बाबू गुलाम साबरी-तनवीर इंडियन में हुआ मुकाबला