बाघमारा में एक बार फिर गूंजी गोलियों की आवाज, दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में 3 घायल

कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर फायरिंग

By Mansi Kumari
बाघमारा में एक बार फिर गूंजी गोलियों की आवाज, दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में 3 घायल

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद के बाघमारा इलाके में एक बार फिर देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई. कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात करीब 1 बजे की हैं. बताया जा रहा है कि कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस गोलीबारी में छाताबाद निवासी तौसिर्फ गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया हैं. वहीं घायल नीतीश कुमार और एक अन्य व्यक्ति का इलाज कतरास के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं. घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई हैं. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही हैं. पुलिस संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: कहीं झुलसाएगी लू तो कहीं उड़ाएगी आंधी! झारखंड में मौसम की दोहरी मार, कई जिलों में अलर्ट जारी
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा