गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित किया व गुरु दक्षिणा दी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,भरनो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम श्रद्धा एवं समर्पण के साथ आयोजित किया गया.कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण,छात्र-छात्राओं एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.कार्यक्रम में भगवा ध्वज को गुरु का स्थान देकर उसके समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई. विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित किए तथा अपनी श्रद्धानुसार कुछ राशि गुरु दक्षिणा के रूप में समर्पित की.

इस अवसर पर मुख्य  वक्ता जिला प्रचारक अमर अजीत ने भगवा ध्वज के महत्व तथा भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि गुरु दक्षिणा कार्यक्रम त्याग,समर्पण,अनुशासन और राष्ट्रभावना की प्रेरणा देता है.कार्यक्रम में सभी ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ.इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही,आचार्य वीरेंद्र कुमार,संतोष कुमार तिवारी,सुद्धेश्वर साहू,धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: मोन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण, बच्चों को दिए गए पौधे

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा