गुरु पूर्णिमा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा,खण्डामौदा और गीता आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

विद्यार्थियों ने मनमोहक गुरु वंदना, ओजस्वी भाषण और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा,खण्डामौदा और गीता आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा, खण्डामौदा और गीता आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया.वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माँ सरस्वती एवं आदिगुरु वेदव्यास के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक गुरु वंदना, ओजस्वी भाषण और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक गुरु पूजन रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्रद्धाभाव से अपने  शिक्षा गुरु को तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगन्नाथ कुईला,  विद्यालय के अध्यक्ष मानिक मंडल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ प्रज्ञा पहराज, सविता कुमारी, स्वपन दास, समीर नायेक, अर्चना महापात्र, मानस देहुरी, राजन जाना, देवस्मिता पाल, लता साऊ, प्रीति घोष, शिप्रा पात्र, मांपी घोष, पल्लवी दास एवं हरे कृष्णा साऊ उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में उच्च संस्कार और चरित्र निर्माण अपनाने का संदेश दिया; अंत में शांति मंत्र के पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ.

यह भी पढ़ें: संगठन मजबूती, रविदास जयंती और बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा बहरागोड़ा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा