वायरल वीडियो ने खोली खाकी की पोल? हजारीबाग में PCR-5 के पुलिसकर्मियों पर बीच सड़क 'अवैध वसूली' का संगीन आरोप!

By Vaibhaw Vikram
वायरल वीडियो ने खोली खाकी की पोल? हजारीबाग में PCR-5 के पुलिसकर्मियों पर बीच सड़क 'अवैध वसूली' का संगीन आरोप!

न्यूज11 भारत
​हजारीबाग/डेस्क:
​हजारीबाग जिला पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर गहरे सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेज़ी से घूम रहा है, जिसने हजारीबाग पुलिस की छवि को तगड़ा झटका दिया है. वायरल हो रहे इस सनसनीखेज वीडियो में सीधे तौर पर गश्ती गाड़ी पीसीआर नंबर-5 पर तैनात खाकीधारियों पर एक हाईवा चालक से बीच सड़क पर सरेआम अवैध रूप से पैसे ऐंठने का बेहद गंभीर आरोप लग रहा है. वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे से लेकर आम जनता के बीच चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है. वीडियो हज़ारीबाग़ के कैनरी हिल रोड के पास से गुज़रने वाली हाईवे का बताया जा रहा है . 

जहां कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस की गश्ती गाड़ी पीसीआर नंबर-5 JH-02AN-1204 पर सवार पुलिसकर्मियों ने एक हाईवा संख्या JH-02AE-6962 को रोककर उसके चालक से कथित तौर पर अवैध नजराना वसूला. वायरल क्लिप में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि पीसीआर-5 के जवान हाईवा चालक से हाथ बढ़ाकर पैसे ले रहे हैं. जनता के बीच इस वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिया है. ​स्थानीय लोगों का साफ़ कहना है इस वीडियो की सच्चाई और इसमें लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह सीधे तौर पर पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला होगा.

लोगों ने जिला पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे काले खेल की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि वर्दी की आड़ में वसूली का धंधा चलाने वाले चेहरे बेनकाब हो सकें और दोषियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई हो. फिलहाल इस पूरे हाई-प्रोफाइल मामले पर पुलिस प्रशासन के किसी बड़े अधिकारी का आधिकारिक बयान आना बाकी है. हालांकि अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार आंतरिक रूप से मामले की छानबीन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि अपनी छवि को लेकर संवेदनशील रहने वाली हजारीबाग पुलिस इस गंभीर मामले पर क्या रुख अपनाती है और जांच की आंच कहां तक पहुंचती है.

यह भी पढ़ें: मौत की घाटी दनुवा में फिर हुआ हादसा, कंटेनर-ट्रक की भीषण टक्कर में चालक की मौत, दो घायल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा