हजारीबाग पुलिस हाथ लागि बड़ी सफलता, 5 ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार

By Vaibhaw Vikram
हजारीबाग पुलिस हाथ लागि बड़ी सफलता, 5 ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार

फ़लक शमीम/न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. इसके बाद एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने लोटवा जंगल के पास से इन 5 अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ा. गिरफ्तार आरोपी मे राहुल कुमार, पिता-सकलदीप प्रसाद मेहता साकिन-गूँजा,विशाल कुमार, पिता-तामेश्वर प्रसाद मेहता साकिन-रतनपुर, अमित कुमार पितादुलारचंद मेहता साकिन-बरकाकला, दीपक कुमार, पिता-स्व. नागेश्वर प्रसाद मेहता साकिन-बरका खुर्द और मुकेश कुमार, पिता-बालेश्वर प्रसाद मेहता साकिन-सायलखुर्द सभी आरोपी ईचाक थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं.उनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. जिसकी डीडीकिट से जांच में पुष्टि कर दी गई है.

पुलिस ने 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जप्त कर लिया है पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन अपराधियों का नेटवर्क ईचाक, पदमा, बरही और हजारीबाग तक फैला हुआ था. ये अपराधी चतरा जिले के सप्लायर से 1400 रुपये प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदते थे और उसे अन्य सहयोगियों को 1500-1600 रुपये में बेचते थे. आगे यह ईचाक क्षेत्र में 2200-2400 रुपये प्रति ग्राम की दर से बेची जाती थी. यह भी पता चला है कि ये अपराधी खुद नशा नहीं करते थे, बल्कि इसका व्यावसायिक संचालन कर रहे थे और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़े हुए थे. पुलिस ने इन सभी पर ईचाक थाना में कांड संख्या 91/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इससे पूर्व भी इनके मुख्य सरगना राहुल मेहता के अन्य सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: हैदरनगर : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी निरुद्ध, आगे की अनुसंधान जारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा