हजारीबाग ट्रेजरी अवैध निकासी केस: खुशबू सिंह और काजल कुमारी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, CID कोर्ट ने आदेश रखा रिजर्व

By Vaibhaw Vikram
हजारीबाग ट्रेजरी अवैध निकासी केस: खुशबू सिंह और काजल कुमारी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, CID कोर्ट ने आदेश रखा रिजर्व

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 
हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में जेल में बाद आरोपी खुशबू सिंह और काजल कुमारी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई के बाद CID की विशेष कोर्ट ने फैसले को अपने पास सुरक्षित रखा है. जानकारी के लिए बता दें, काजल कुमारी मुख्य लेखपाल सिपाही शंभू कुमार सिंह की पत्नी है. 

वहीं, खुशबू सिंह सिपाही रजनीश कुमार सिंह की पत्नी है. 48 घंटे की पूछताछ के बाद CID ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन दोनों के अलावा शंभू कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह और सौरव कुमार सिंह को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था. हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध वेतन निकासी का मामला करीब 15 करोड़ से जुड़ा है. 

जहां फर्जी वेतन पर्ची तैयार करके अवैध निकासी की गई थी. अवैध निकासी की राशि कहां निवेश की है, कहा खर्च की गई है, सभी बिंदुओं पर अभी जांच की जा रही है. हजारीबाग के बाद बोकारो, चाईबासा, रांची और रामगढ़ ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले भी उजागर हुआ है.

यह भी पढ़ें: भुरकुंडा में सुबह-सुबह दो युवकों के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जुटी छान-बीन में
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा