बोकारो ट्रेज़री अवैध निकासी

बोकारो ट्रेज़री अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडे की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

बोकारो ट्रेज़री अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडे की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है.

By Ark Sahuliyar
बोकारो ट्रेज़री अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडे की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बोकारो ट्रेज़री अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडे की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. सीआईडी की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. मामले में 27 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. मामला बोकारो ट्रेज़री से 11 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है. बोकारो जिला के एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में सबसे पहले अवैध वेतन निकासी का मामला सामने आया था. एजी की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद वित्त विभाग ने जांच के आदेश दिया था. मामले की जांच के बाद बोकारो में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और लेखा शाखा से मुख्य आरोपी कौशल पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जिसके बाद लेखा शाखा के ASI अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. बोकारो के बाद हजारीबाग, चाईबासा, रांची और रामगढ़ से ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला सामने आया है. 

मामले में सीआईडी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर चुका है. सीआइडी ने चार्जशीट में बताया है कि कौशल पांडेय डीडीओ को विश्वास में लेकर ओटीपी लेने के बाद धोखे से हस्ताक्षर करवा लेता था. पुलिसवालों के बेहतर कार्य के बदले मिलने वाली राशि को अपनी मां बृज कुमारी देवी के खाते में भेजता था. साल  2021 के बाद उसने एस. कुमार, सेवानिवृत्त राजेंद्र सिंह, राम नरेश सिंह, दशरथ सिंह, ए. मिंज, ललिता सिंह के जीपीएफ नंबर में फेरबदल कर अपनी मां के खाते में राशि स्थानांतरित की थी. कौशल कुमार पांडे, गृह रक्षक सतीश कुमार के खाते में रुपये भेजता था और 70 प्रतिशत राशि निकलवाकर ले लेता था. सीआइडी ने चार्जशीट में मुख्य आरोपित लेखापाल सिपाही कौशल कुमार पांडे और अन्य सहयोगियों के ठिकानों से अर्जित तेलीही, बोकारो में लगभग 4.08 और 4.98 डिसमिल जमीन पर बने आलीशान मकान और दस्तावेज को जब्त किया है. इसके अलावा आरोपितों के खातों से 1.18 करोड़ के एफडी को फ्रीज किया था. सिपाही काजल मंडल के घर से अवैध निकासी के 8.75 लाख रुपये नकदी की बरामदगी हुई थी.

यह भी पढ़ें- JPSC मामले में CID जांच पर विधायक सरयू राय ने उठाये गंभीर सवाल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा