न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि मामले की शुरुआत में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सचिव के माध्यम से सौंपी थी. इसके बाद अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिसमें सर्कल ऑफिसर, सीआई और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल थे. जांच में जमीन के लेन-देन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं. इस पूरे मामले में करीब आधा दर्जन एफआईआर भी दर्ज की गई है. लेकिन इन मामलों में समग्र और निष्पक्ष जांच अभी तक नहीं हो सकी है. प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि सैकड़ो एकड़ फॉरेस्ट की जमीन बिना सेल डीड के बीच दी गई. इसी मामले में दर्ज PE पर निलंबित आईएएस विनय चौबे की भी गिरफ्तारी हुई है. सभी तथ्यों को देखने के बाद हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर माना. दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश के लिए फैसला सुरक्षित रखा. याचिकाकर्ता की ओर से मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है. शिव शंकर शर्मा की ओर से याचिका दाखिल की गई है.
यह भी पढ़ें- गुमला से लापता नाबालिग केस में हाई कोर्ट में सुनवाई, मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी हुए उपस्थित
हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, तथ्यों को देखने के बाद कोर्ट ने मामले को माना गंभीर
प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि मामले की शुरुआत में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सचिव के माध्यम से सौंपी थी.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा