हाई कोर्ट

रिम्स मामले की हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, काम नहीं होने पर कोर्ट ने लगायी फटकार  

झारखंड हाई कोर्ट में आज 30 जुलाई को रिम्स मामले की सुनवाई हुई.

By Dipali Kumari
रिम्स मामले की हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, काम नहीं होने पर कोर्ट ने लगायी फटकार  

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
झारखंड हाई कोर्ट में आज 30 जुलाई को रिम्स मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने बार-बार एक्सटेंशन के बावजूद कंप्लायंस नहीं होने पर नाराजगी जताई. वहीं  प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट की ओर से समय देने के बाद भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है. मामले में प्रार्थी ज्योति शर्मा की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गयी है. मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी. आज मुख्य न्यायाधीश एम एस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई.

कोर्ट ने कहा 18 फरवरी 2026 के आदेश का पूर्ण पालन नहीं हो रहा है. डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति भी अधूरी है. वहीं उपकरण खरीद और निर्माण कार्य भी समय पर नहीं हो रहा है. हाई कोर्ट ने कहा कि 25 जून 2026 को भी अतिरिक्त समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद काम अधूरा है. वहीं कोर्ट शपथ पत्र पर भी असंतुष्ट है. कोर्ट ने कहा एफिडेविट में भी फुल कंप्लायंस नहीं दिखा. 

मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही मामले में 16 सितंबर तक व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. 
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा