न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामले से जुड़े आरोपी पवन कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर आज (2 जून) सुनवाई हुई. यह सुनवाई एसीबी की विशेष कोर्ट में हुई है. जांच एजेंसी एसीबी ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है. वहीं याचिका पर अगली सुनवाई 10 जून को होगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसके बाद मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी (राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार) को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिली भगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है. जिसपर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था.
यह भी पढ़ें: रांची दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, दो दिनों तक बैठकों का रहेगा दौर