सच्चिदानंद कुमार वर्मा

सच्चिदानंद कुमार वर्मा की जमानत याचिका पर ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई, केस डायरी और जवाब की मांग 

रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद बुढ़मू सीओ राजस्वकर्मी सच्चिदानंद कुमार वर्मा की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.

By Ark Sahuliyar
सच्चिदानंद कुमार वर्मा की जमानत याचिका पर ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई, केस डायरी और जवाब की मांग 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद बुढ़मू सीओ राजस्वकर्मी सच्चिदानंद कुमार वर्मा की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने केस डायरी और जवाब की मांग की है. याचिका पर अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी. सच्चिदानंद कुमार वर्मा ने 15 जुलाई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है. मामले में सीओ समेत तीन आरोपी को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने सीओ को गिरफ्तार किया था. इससे पहले 8 जुलाई को अंचल के राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन का म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. एसीबी का आरोप है कि सीओ के कहने पर  राजस्व कर्मचारी और उनके भाई ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की है. 

यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड विवाद: टेंडर प्रक्रिया पर फिलहाल रोक, 28 अगस्त को अगली सुनवाई

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा