मौसम अपडेट

झारखंड में आज से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

By : Dipali Kumari
झारखंड में आज से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में एक बार फिर मौसम अपना रूख बदलने वाला है. आज 31 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्यभर में बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इनमें दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद शामिल हैं. राज्य के दूसरे हिस्सों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है.

वहीं कल 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा समेत कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 
2 सितंबर को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: रांची: पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

संबंधित सामग्री

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट