विशेष गहन पुनरीक्षण

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर काफी गहमागहमी मची हुई  है. देश की कई बड़ी हस्तियों लालकृष्ण आडवाणी (BJP के वरिष्ठ नेता) प्रतिभा आडवाणी (लालकृष्ण आडवाणी की पुत्री), एस. जयशंकर (विदेश मंत्री)  क्योको जयशंकर (एस जयशंकर की पत्नी), जगदीप धनखड़ (पूर्व उपराष्ट्रपति) सुदेश धनखड़ (जगदीप धनखड़ की पत्नी), रेखा गुप्ता (दिल्ली की मुख्यमंत्री), अरविंद केजरीवाल  (दिल्ली के पूर्व CM) मनीष सिसोदिया (दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री), कपिल सिब्बल (कांग्रेस सांसद), अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस नेता), बांसुरी स्वराज (सांसद), एसएस संधू (चुनाव आयुक्त), विक्रम मिस्री (विदेश सचिव), सीवी राव (भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक) ऐसे कई और भी नाम हैं जिन्हें अलग-अलग कारणों से चुनाव आयोग का एसआईआर नोटिस मिला हुआ है. अब इन दिग्गज हस्तियों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का नाम भी शामिल हो गया है.

सोनिया गांधी का मामला थोड़ा अलग है. सोनिया गांधी की मुश्किलें दूसरे कारण से बढ़ सकती है. दरअसल, 1980 में नागरिकता मिलने से पहले ही मतदाता सूची में नाम को जोड़ने का यह मामला है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है.

बता दें कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया गया था. अब दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत ने मजिस्ट्रेट कोर्ट को उस आदेश को रद्द कर दिया है. आदेश रद्द करने के साथ राउज एवेन्यू की अदालत ने अब पूरे मामले पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया है.

सोनिया गांधी से जुड़ा क्या है मामला?

यह पूरा मामला 1980 का है. जो कि मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम दर्ज किए जाने से जुड़ा हुआ है. सोनिया गांधी को लेकर यह आरोप पहले भी लगते रहे हैं कि उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल भी नहीं की थी और कथित तौर पर दस्तावेजों के आधार पर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लिया गया था. अब एक शिकायतकर्ता ने यही आरोप लगाकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग रखी है. याचिका पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने माना कि निचली अदालत के आदेश में शिकायत पर फैसला लेने के पीछे पर्याप्त और स्पष्ट कारण दर्ज नहीं किए गए थे. कोर्ट ने यह कहते हुए कि "मतदाता सूची की पवित्रता संसदीय लोकतंत्र में अटूट विश्वास का विषय है, सबसे ताकतवर व्यक्ति भी एक मतदाता के तौर पर आम व्यक्ति के बराबर है" केस को फिर से जिंदा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: पुरुलिया के बलरामपुर में किसान धान की बालियां समय से पहले निकलने से किसान परेशान

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया