आपदा

जंगली हाथियों के झुंडों ने घर व खेत में लगी फसलों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने शुरू की मुआवजे की प्रक्रिया

हाथियों के झुंड के हमले से घर में सो रहे परिवार वालों ने भागकर बचाई जान <br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जंगली हाथियों के झुंडों ने घर व खेत में लगी फसलों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने शुरू की मुआवजे की प्रक्रिया

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर क्षेत्र के अभयपुर गांव में बुधवार देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने प्रवेश कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे आधा दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड गांव पहुंचा और ग्रामीण कोलेश्वर बांदा के आवास के समीप काफी देर तक उत्पात मचाता रहा. इस दौरान हाथियों ने उनके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा. वहीं घर में रखे क़रीब तीन क्विंटल धान भी चट कर गया.अचानक हाथियों के झुंड के हमले ने घर पर सो रहे परिवार वालों ने भागकर जान बचाई.घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर-शराबा और विभिन्न प्रयासों के माध्यम से हाथियों को गांव से खदेड़ने का प्रयास किया.

काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को वहां से हटाने में सफलता मिली, लेकिन जाते जाते हाथियों ने अनिल कंडुलना के खेत में लगे बोदी फसल को नष्ट कर दिया. वही हाथियों के उत्पात मचाने के बाद समीप जंगल की तरफ़ रूख करने से जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.इधर, घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षति का आकलन शुरू कर दिया है. गुरुवार सुबह वन विभाग के कर्मी गांव पहुंचे और प्रभावित परिवार को क्षति प्रतिपूर्ति के लिए आवश्यक आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराया. साथ ही, मुआवजा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मामले को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कर दिया गया है. वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार जांच पूरी होने के बाद प्रभावित परिवार को क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें: पति से विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक पीया, अस्पताल पहुंची; महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा