मुआवजा घोटाला

JPSC परीक्षा नियंत्रक समेत 18 आरोपियों की बेल पर HC में सुनवाई, अदालत ने पूछा- क्या मामले में कोई पीड़ित है?

जमानत पर बहस जारी, कल फिर होगी सुनवाई

By Ark Sahuliyar
JPSC परीक्षा नियंत्रक समेत 18 आरोपियों की बेल पर HC में सुनवाई, अदालत ने पूछा- क्या मामले में कोई पीड़ित है?

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
धनबाद रिंग रोड भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में गिरफ्तार JPSC परीक्षा नियंत्रक विशाल कुमार समेत 18 आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायाधीश राजेश कुमार की अदालत में सभी याचिकाओं को टैग कर एक साथ सुना जा रहा है. सुनवाई के दौरान अदालत ने महत्वपूर्ण सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या इस मामले में कोई पीड़ित पक्ष मौजूद है और यदि है तो क्या उसे प्रतिवादी बनाया गया है. इस पर स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के बाद कोर्ट ने पीड़ित पक्ष को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. जमानत पर बहस जारी है और मामले की अगली सुनवाई कल होगी.

गौरतलब है कि 9 जनवरी 2026 को ACB ने धनबाद रिंग रोड भूमि अधिग्रहण में मुआवजा घोटाले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की थी. करीब 10 टीमों ने एक साथ छापेमारी कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. देर रात शुरू हुआ यह अभियान सुबह तक चला था. जांच में मुआवजा राशि के वितरण में बड़े पैमाने पर हेरफेर, सरकारी धन की अवैध बंदरबांट और रैयतों के अधिकारों की रकम में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे. मामले में JPSC परीक्षा नियंत्रक विशाल कुमार सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों और एक अधिवक्ता को आरोपी बनाया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार, उदयकांत पाठक, मिथिलेश कुमार, नीलम सिन्हा, सोमेश्वर शर्मा, अनुपम कुमारी, शंकर प्रसाद दुबे, आलोक बरियार उर्फ जैकी लाल, सुशील प्रसाद, रविंद्र कुमार, कुमारी रत्नाकर उर्फ रत्नाकर कुमारी, दिलीप गोप, बापी राय उर्फ गोपी राय चौधरी, रामकृपाल गोस्वामी, अशोक कुमार महथा, उमेश महतो, अनिल कुमार उर्फ अनिल कुमार सिंह और काली प्रसाद सिंह शामिल हैं. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत आरपीएफ रांची ने अवैध रेलवे टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा