3 जून को गृह विभाग की हाई लेवल बैठक, नक्सल सरेंडर पॉलिसी से एंटी ड्रग अभियान तक 7 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

By News11 Bharat
3 जून को गृह विभाग की हाई लेवल बैठक, नक्सल सरेंडर पॉलिसी से एंटी ड्रग अभियान तक 7 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक पहले 29 मई को निर्धारित थी लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. 

नक्सल सरेंडर पॉलिसी, एंटी ड्रग एब्यूज कैंपेन समेत सात अहम एजेंडों पर होगी समीक्षा:

  1. PSARA से लंबित मामलों की होगी समीक्षा: निजी सुरक्षा एजेंसियों (Private Security Agencies Regulation Act) से जुड़े आवेदनों का निपटारा होगा.
  2. नक्सल सरेंडर पॉलिसी की होगी समीक्षा: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं और लाभों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया जाएगा.
  3. अभियोजन स्वीकृति से जुड़े मामलों में होगी समीक्षा: लंबित अभियोजन स्वीकृति से संबंधित मामलों की समीक्षा ताकि कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जा सके.
  4. विधानसभा आश्वासन की होगी समीक्षा: राज्य विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए लंबित आश्वासनों और उन पर की गई कार्रवाई का जायजा लिया जाएगा.
  5. एंटी ड्रग एब्यूज कैंपेन की होगी समीक्षा: नशामुक्त समाज और ड्रग्स के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान पर विस्तृत चर्चा और रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी.
  6. सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम की होगी समीक्षा: आम जनता द्वारा दर्ज कराई गई लंबित शिकायतों के निवारण की स्थिति का जायजा लिया जाएगा.
  7. कोर्ट मामलों की होगी समीक्षा: न्यायालयों में लंबित विभिन्न सरकारी और विभागीय मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा होगी.

यह भी पढ़े: CBSE छात्रों के  लिए बड़ी अपडेट, आज से शुरू होगा री-इवैल्यूएशन पोर्टल.. जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा