दर्दनाक हादसा

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौत

भाजपा कार्यालय के कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की  मौत

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भाजपा कार्यालय के कुछ ही दूरी पर पावरिमेल के पास   हुए सड़क हादसे में कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में उनके साथ मौजूद करीब 50 वर्षीय महेंद्र जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, कार में कुल दो लोग सवार थे. बताया गया कि महेंद्र जामुदा शौच के लिए गए थे, जबकि कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा कार में बैठे हुए थे. शौच से लौटने के बाद जैसे ही महेंद्र जामुदा कार में बैठने लगे, उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कामाख्या बाबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महेंद्र जामुदा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात ट्रक की पहचान और तलाश की जा रही है.

बताया जाता है कि कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा क्षेत्र में ग्रह-नक्षत्र और ग्रह-नक्शा देखने का कार्य किया करते थे. हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 8 और 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर लगेगा विशेष शिविर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा