विरोध प्रदर्शन

बैरिया चौक की स्थिति नहीं सुधरी तो आज धान रोपा है, कल यहीं धरना देकर बैठेंगे - आशीष भारद्वाज

में बारिश का पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बैरिया चौक की स्थिति नहीं सुधरी तो आज धान रोपा है, कल यहीं धरना देकर बैठेंगे - आशीष भारद्वाज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के मेदीनीनगर नगर निगम के बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति से परेशान युवाओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गड्ढों का सही अंदाजा नहीं मिलने से कई लोग दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल तक पहुंच चुके हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की इस बदहाली को लेकर पूर्व में नगर निगम कार्यालय को सूचित किया गया था, परंतु अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया. मुख्य मार्ग से लगातार भारी वाहनों के गुजरने की वजह से ये गड्ढे और भी विकराल रूप ले चुके हैं. इसी उदासीनता से आक्रोशित होकर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में पलामू के युवाओं ने सड़क के बीचों-बीच धान की रोपाई कर अपना विरोध प्रकट किया.

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आशीष भारद्वाज ने कहा कि जिस मुख्य सड़क पर वाहनों का सुगम आवागमन होना चाहिए, वहाँ जलजमाव के कारण स्थिति धान के खेत जैसी बन गई है. जब शहर का मुख्य चौराहा ही गड्ढों की गिरफ्त में है तो बाकी क्षेत्रों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. बैरिया चौक नगर निगम का एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो बिहार, उत्तर प्रदेश और कई ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ता है, लेकिन इसके बावजूद इसकी हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है. उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम केवल होल्डिंग टैक्स वसूलना नहीं, बल्कि जनता को बेहतर सुविधाएं देना भी है. उन्होंने चेतावनी दी कि आज सांकेतिक रूप से धान रोपकर प्रशासन का ध्यान खींचा गया है, यदि जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो युवा सड़क पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को विवश होंगे.

युवाओं ने बैरिया चौक सहित नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर आयुक्त और उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपने की तैयारी की जा रही है. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विकास दुबे, दीपक प्रसाद, अंकित आरंभ, आकाश विश्वकर्मा, दिलीप गिरी, मनीष तिवारी, सुजीत कुमार, सूरज सिंह, रिशु दुबे और बोनल समेत अनेक स्थानीय युवा उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रसोइयों ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 26 हजार न्यूनतम मानदेय की उठाई मांग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा