पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा

वन महोत्सव के तहत आईआईटी आईएसएम ने चलाया सीड बॉल और पौधरोपण अभियान

निरसा क्षेत्र में सीड बॉल थ्रोइंग और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
वन महोत्सव के तहत आईआईटी आईएसएम ने चलाया सीड बॉल और पौधरोपण अभियान

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग स्थित ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर ने संस्थान के हॉर्टिकल्चर सेक्शन के सहयोग से सोमवार को वन महोत्सव 2026 के तहत निरसा क्षेत्र में सीड बॉल थ्रोइंग और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया.

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना, स्थानीय प्रजातियों के पौधों को बढ़ावा देना तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान प्रतिभागियों ने मिट्टी, खाद और स्थानीय बीजों से तैयार सीड बॉल को उपयुक्त स्थानों पर फैलाया, ताकि वर्षा के मौसम में इन बीजों का प्राकृतिक रूप से अंकुरण हो सके. साथ ही विभिन्न स्थानों पर पौधे भी लगाए गए.

इस अवसर पर पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर के सह-समन्वयक प्रो. सुरेश पांडियन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि सीड बॉल और पौधरोपण जैसे छोटे-छोटे प्रयास आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, शोधार्थियों के अलावा धनबाद के अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

इस दौरान डॉ. धीरज कुमार, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, बिश्वजीत दास, प्रोग्राम ऑफिसर, ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर तथा डॉ. अवंतिका चंद्रा, इंफॉर्मेशन ऑफिसर, ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाने तथा मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के तहत प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया.

यह भी पढ़ें: खैरन टोली पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक की मौत. लोगों ने किया एनएच 143 जाम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा