नशे का कारोबार

पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, 120 ग्राम गांजे व तौल मशीन के साथ एक गिरफ्तार

हिरणपुर के रानीपुर गांव में एसपी के निर्देश पर एसआईटी की छापेमारी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, 120 ग्राम गांजे व तौल मशीन के साथ एक गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गांजा बिक्री के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है. मौके से पुलिस ने 120 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक नापतौल मशीन बरामद करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा.शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अनुदीप सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया.

गुप्त सूचना पर गठित की गई थी एसआईटी एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित भोला साहा के घर में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के त्वरित सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल (SIT) व दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई.

पुलिस को देखकर भागने लगे तस्कर

छापेमारी टीम जैसे ही रानीपुर स्थित भोला साहा के घर पहुंची, वहां मौजूद लोग गांजे की खरीद-बिक्री कर रहे थे. पुलिस बल को देखते ही आरोपी भागने लगे. सशस्त्र बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए खदेड़कर गृहस्वामी भोला साहा को दबोच लिया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब घर और दुकान की तलाशी ली गई, तो वहां से 120 ग्राम गांजा और गांजा तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई.

एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या-51/2026 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त भोला साहा को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एसपी ने बताया कि मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त मदन भगत फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैगिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम भोला साहा (पिता- स्व. रामप्रसाद साहा साकिन- रानीपुर, थाना- हिरणपुर (स्थायी पता: ग्राम- बीचामहल, थाना- लिट्टीपाड़ा, जिला- पाकुड़).बरामदगी में गांजा 120 ग्राम व 01 इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन शामिल हैं.

इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव के अलावा हिरणपुर थाना प्रभारी पु.अ.नि. विनय कुमार, पु.अ.नि. गौतम कुमार दास, पु.अ.नि. अमरजीत कुमार मिश्रा, स.अ.नि. ज्योतिष चौधरी, स.अ.नि. सोहराब खान और हिरणपुर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: किसानों के हित में बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी व्यवस्था

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा