निरीक्षण

किसानों के हित में बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी व्यवस्था

जांच अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने किया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
किसानों के हित में बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी व्यवस्था

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे लेकर शनिवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र की खाद, बीज एवं उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया. जांच अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने किया. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव एवं अंचल सहायक नित्यानंद तिवारी भी मौजूद रहे.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध खाद एवं बीज के स्टॉक, लाइसेंस, स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की. साथ ही दुकानदारों को किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने, स्टॉक का नियमित संधारण करने तथा मूल्य सूची प्रदर्शित रखने का निर्देश दिया.अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों तक गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री समय पर पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के खेती के लिए आवश्यक खाद एवं बीज प्राप्त कर सकें. निरीक्षण के दौरान दुकानदारों ने भी कृषि विभाग के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया.

यह भी पढें: मनोहरपुर: कांवड़ियों की सेवा में शिव महिमा कांवड़ियां संघ का 32वां वर्ष, निःशुल्क चिकित्सा शिविर व भंडारे का आयोजन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा