चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से ग्रामीणों में उबाल

पोटका बीडीओ ने अनुशंसित लाभुक समिति को कार्यादेश देने की लगाई गुहार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में  चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से ग्रामीणों में उबाल

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:   पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा  पंचायत चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में   जांचों उपरांत  दूसरी बार पुनर्गठित चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने  से पोटका बी डी ओ  अरुण कुमार  मुंडा के खिलाफ ग्रामीणों में उबाल बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों में नाराज़गी इस बात को लेकर है कि  पोटका बी डी ओ  अरुण  कुमार मुंडा द्वारा पत्रांक संख्या  1147 दिनांक  11 जुलाई 2025 को  परियोजना निर्देशक  समेकित जनजातीय बिकास अभिकरण  को भेजे पत्र में  पूर्व के  पांच सदस्यीय बनी लाभुक समिति को  रद्द कर  दोबारा पुनर्गठित  लाभुक समिति को  25 लाख की लागत से जाहेरथान निर्माण हेतु अनुशंसा की थी। अब  पोटका बी डी ओ  अरुण मुंडा  द्वारा तीसरी बार ग्राम सभा कर लाभुक समिति  बनाने के नई खेल से चंदनपुर के ग्रामीणों में उबाल है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को  उपायुक्त से  निष्पक्ष  जांच कर  पोटका बी डी ओ अरुण कुमार मुंडा  द्वारा अनुशंसित लाभुक समिति  को जाहेर थान  निर्माण का कार्यादेश  देने की मांग  उठाई है व  इस बाबत ग्रामीणों ने  उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा 

पोटका बी डी ओ  व  पारंपरिक ग्राम सभा  द्वारा चयनित लाभुक समिति की सूची

बीते आठ मई को पत्रांक संख्या  687  दिनांक  19 अप्रैल के आलोक में  पारम्परिक ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता मे  पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा  पंचायत के चंदनपुर में  आयोजित बैठक में लाभुक समिति का चयनित किया गया था। जिसकी अनुशंसा  पोटका बी डी ओ  व ग्राम सभा  द्वारा अनुशंसित लाभुक समिति में अध्यक्ष मकरो हेंब्रम , सचिव जादू हेंब्रम,  कोषाध्यक्ष सिंगरई हांसदा को चुना गया। इसी चयनित लाभुक समिति की ग्रामीण 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेर थान का कार्यादेश देने की  मांग उठा रहे है। 

उपायुक्त  से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण

उपायुक्त  से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में लाभुक समिति के अध्यक्ष मोकरों  हेंब्रम,अर्जुन हेंब्रम, राम हेंब्रम, साहेब माडीं, सनातन हेंब्रम, बाडहा हेंब्रम, दुःखु मुर्मू, सनातन मुर्मू आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें: काम से लौट रही युवतियों को छोड़ कर जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दो युवतियां अस्पताल में भर्ती

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा