भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, चैनपुर पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिवार को मिला 

By News11 Bharat
भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, चैनपुर पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिवार को मिला 

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
साप्ताहिक बाजार की भीड़ में मां से बिछड़ गया एक मासूम बच्चा पुलिस और ग्रामीणों की सजगता के कारण सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच गया. जानकारी देते हुए गुरुवार रात बताया गया कि ग्राम चैनपुर पकरी टोली निवासी अमरुजुस लकड़ा अपने पुत्र अमोस लकड़ा को बाजार में उसकी मां के पास छोड़कर गए थे. इसी दौरान भीड़भाड़ में बच्चा अपनी मां से अलग हो गया और भटकते हुए बस स्टैंड से होते हुए प्रेमनगर खोप टोली पहुंच गया.

खोप टोली पहुंचने पर ग्रामीणों को बच्चा अकेला घूमता नजर आया. पूछताछ करने पर वह अपने घर और परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने घर में बैठाया और भूखा होने के कारण उसे भोजन भी कराया. साथ ही मामले की सूचना तत्काल चैनपुर थाना को दी गई.

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एएसआई बासुदेव सेवईया मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने साथ थाना ले आए. थाना में भी पूछताछ के दौरान बच्चा अपने परिजनों की सही जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद एएसआई बासुदेव सेवईया ने सक्रियता दिखाते हुए अपने खुफिया तंत्र के माध्यम से बच्चे की पहचान और उसके परिवार का पता लगाने का प्रयास शुरू किया.

काफी प्रयास के बाद बच्चे की तस्वीर उसके परिजनों तक पहुंचाई गई. तस्वीर देखते ही परिजनों को जानकारी मिली कि उनका बेटा सुरक्षित चैनपुर थाना में है. सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने चैनपुर थाना पुलिस, विशेष रूप से एएसआई बासुदेव सेवईया तथा बच्चे की मदद करने वाले ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों की संवेदनशीलता की जमकर सराहना की.

यह भी पढ़े: पलामू में वज्रपात का कहर, आम के पेड़ के नीचे बैठे तीन लोग झुलसे

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा