वाहन जांच

सरायकेला मोड़ पर सघन वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में एक वाहन किया जब्त

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सरायकेला मोड़ पर सघन वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में एक वाहन किया जब्त

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चाईबासा मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सोमवार को सरायकेला मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव और वाहनों के कागजात की विशेष जांच की गई. थाना प्रभारी ने मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की. नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया. इस दौरान एक वाहन चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया.

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चालक पर जुर्माना लगाकर वाहन जब्त कर लिया. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव पर 10,000 रुपये तक जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का प्रावधान है. 

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनें. सभी कागजात दुरुस्त रखें, तेज गति व लापरवाही से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: करसो जंगल में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा