दुमका में योग शिक्षक चयन के लिए साक्षात्कार संपन्न, 170 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

By Vaibhaw Vikram
दुमका में योग शिक्षक चयन के लिए साक्षात्कार संपन्न, 170 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

केसरीनाथ यादव/न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क:
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं की बहाली प्रक्रिया के तहत गुरुवार को दुमका स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया. दो दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया में कुल 170 इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें गुरुवार को पांच प्रखंडों के 90 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. यह साक्षात्कार डीएएमओ डॉ. एम.के. मिश्रा एवं नोडल पदाधिकारी डॉ. आशीष रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ. 

जानकारी के अनुसार आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी आधारित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेशन आधारित पार्ट टाइम योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए दुमका, सरैयाहाट, गोपीकांदर, काठीकुंड तथा रामगढ़ प्रखंड के अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया. साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की योग संबंधी जानकारी, प्रशिक्षण, अनुभव तथा व्यवहारिक दक्षता की जांच की गई. चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछे गए. 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियों के संचालन के लिए योग्य एवं प्रशिक्षित योग शिक्षकों का चयन किया जा रहा है. इससे आम लोगों को योग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा. साक्षात्कार प्रक्रिया में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. बालकिशोर टुडू, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. मणिशंकर गोराईं, आनंद कुमार, खुशबू कुमारी, अशोक मंडल एवं उपेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कर्मियों ने सहयोग किया.  

डीएमओ ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची एक सप्ताह के भीतर दुमका एनआईसी पोर्टल पर अपलोड किए जाने की संभावना है. अधिकारियों को उम्मीद है कि इस पहल से जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, 700 ग्राम गांजा और 76 गांजा युक्त सिगरेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा