अवैध कोयला

.हुसैनाबाद के जरही के कुर्मीपुर के पास कोयले की डंपिंग वैध या अवैध? प्रशासनिक चुप्पी!

सरकारी राजस्व को चूना लगाने के खेल पर उठे बड़े सवाल!

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
.हुसैनाबाद के जरही के कुर्मीपुर  के पास कोयले की डंपिंग वैध या अवैध? प्रशासनिक चुप्पी!

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11 भारत 

पलामू/ डेस्क:  पलामू जिले के हुसैनाबाद वनमंडल क्षेत्र के अंतर्गत जरही के कुर्मीपुर और सोहया पहाड़ के आसपास ट्रकों से भारी मात्रा में कोयला ढककर लाए जाने और लंबे समय से इसका काला कारोबार चलने का मामला सामने आया है. 

हालांकि, यह खेल कब से सटीक रूप से संचालित हो रहा है, इसकी कोई पुख्ता और आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह धंधा काफी समय से बेखौफ जारी है. इस मामले में फिलहाल यह पूरी तरह स्पष्ट और पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह भंडारण वैध तरीके से किया जा रहा है या फिर अवैध तरीके से?

हम पहले से यह दावा नहीं कर सकते कि यह पूरी तरह अवैध है, लेकिन यदि यह भंडारण अवैध तरीके से किया जा रहा है, तो निश्चित रूप से यह बहुत बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी है, जो सरकार के राजस्व के लिए एक बहुत बड़ा घाटे का सौदा साबित हो सकता है.

हैरानी की बात यह है कि जिला खनन पदाधिकारी भी इस मामले से पूरी तरह अनजान हैं और उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन या अंचलाधिकारी से बात करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. 

यदि यह अवैध कारोबार है, तो सरकारी राजस्व के इस संभावित नुकसान पर लगाम कसने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई करने की सख्त आवश्यकता है. सारी खबरें सूत्र के हवाले से... लेकिन यह तस्वीर स्पष्ट रूप से यह बता रही है कि यहां कोयले का डंपिंग होता है आसपास ट्रैकों की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता हैं धड़ले से कोयले की लोडिंग व ऑन लोडिंग जारी है

यह भी पढ़ें: चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा