जपला दंगवार मुख्य सड़क क़े झारहा मोड़ के पास जलमीनार खराब, पेयजल संकट गहराया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जपला दंगवार मुख्य सड़क क़े झारहा मोड़ के पास जलमीनार खराब, पेयजल संकट गहराया

विकास कुमार/न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र क़े महुअरी पंचायत अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क के झारहा मोड़ के पास लगा जलमीनार खराब हो जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. बताया जाता है कि तेज आंधी-तूफान में जलमीनार क्षतिग्रस्त होकर झुक गया है.फिलहाल उसे बांस के सहारे किसी तरह खड़ा रखा गया है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है. पंचायत निवासी चंदन बैठा ने जलमीनार की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने पलामू उपायुक्त को X पर टैग कर पोस्ट किया है. चंदन बैठा ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों समेत लोगों को इसी जलमीनार से पानी मिलता था, लेकिन खराब होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: ईरान के यूरेनियम सौंपने और समझौता होने के साथ 60 दिनों के युद्ध विराम की बड़ी खबर! खुलेगा हॉर्मुज स्ट्रेट, मिलेगी राहत!

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा