Jamshedpur gets new SSP, new SP posted in Seraikel

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर क

By Vaibhaw Vikram
जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है. वह इससे पहले सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत थे.

वहीं, आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है. दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया था. इसी क्रम में मंगलवार देर रात तत्कालीन जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी को उनके पदों से हटा दिया गया था.

सरकार ने पूर्व एसएसपी और एसपी को फिलहाल 'वेटिंग फॉर पोस्टिंग' में रखा है. इसके बाद अब दोनों जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की गई है. सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा अपराध नियंत्रण के लिए तेज़ी से कार्रवाई सुनिश्चित होगी.

यह भी पढ़ें: पशुओं को खुरपका रोग से बचाव को लेकर टीकाकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, 1 जुलाई से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा