झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Vaibhaw Vikram
झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां जिले के उत्तर-पश्चिमी इलाके में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है.वहीं दूसरी तरफ जिले के दक्षिण और पूर्वी इलाके में बारिश और वज्रपात की संभावना लगातार बनी हुई है. वहीं मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा चलने की आशंका है. वहीं  झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. जहां के दिन के समय अधिकतम तापमान 40-44°C तक पहुंच सकता है. सूर्यास्त के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. झारखंड में आज का  न्यूनतम तापमान 25-28°C के बीच रह सकता है. वहीं, रांची और आसपास के पहाड़ी इलाकों में तापमान 24-26°C रह सकता है.

वहीं बात करें झारखंड के उन जिलों की जहां आज सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है तो, ऐसे जिलों में पलामू, गढ़वा और डालटनगंज का नाम मौसम विभाग के तरफ से निकल के सामने आ रहे हैं. मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए कहा है कि इन तीन जिलों में सबसे अधिक गर्मी पड़ने वाली है. बताया जा रहा है कि डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यहां लू जैसे हालात बने रहेंगे और दोपहर में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.

आज झारखंड की राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर और दुमका में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों में इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.  वहीं, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें: राजीव रंजन मिश्रा के परिजनों से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा